बिजनौर25मई2023*सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी पहुंचे बिजनौर।
मा0 उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिले के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यांं की समीक्षा एवं स्थानीय पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए।
मा0 उप मुख्यमंत्री, उप्र केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यांं की की समीक्षा, शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पूर्ण मानक के अनुरूप उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए।
आयुषमान योजना में सहयोग न करने वाले गैरसरकारी अस्पतालों का चिन्हिकरण कर मुख्य चिकित्साधिकारी करें उनके विरूद्व करें कार्यवाही, जिले में स्वास्थ्य सेवा रहें अद्यतन, दवाईयों सहित किसी भी चीज में न होने पाए कोई कमी-केशव प्रसाद मौर्य।
बिजनौर को सभी क्षेत्रों में नंबर एक पर रखने के लिए प्रयासरत रहें अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी गंभीरतापूर्वक किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें, राज्य सरकार भी किसान बंधुओं की समस्याओं के समाधान के प्रति अति संवेदनशील व एवं गंभीर।
विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, बल्कि उन्हें विभिन्न विभागों में अपने बहुमूल्य सुझावों को लेकर विकास कार्यों को गति देने के लिए आमंत्रित करें तथा उनके साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों का उपयोग किया जाए-मा0 उप मुख्यमंत्री।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*