*🅰️ बिजनौर ब्रेकिंग* 🌊
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा*
*👉बिजनौर।* जिले में लगातार बारिश और नदियों के उफान के बाद *डीएम जसजीत कौर* ने आज *नगीना और बढ़ापुर* के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।
*👉ट्रैक्टर पर सवार होकर लिया जायजा:*
जलभराव और टूटे रास्तों के चलते डीएम *ट्रैक्टर पर बैठकर* बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंची। इस दौरान *सीओ नगीना राजेश सिंह सोलंकी* ने खुद ट्रैक्टर चलाकर डीएम का सारथी बनने का काम किया।
*👉पीड़ितों से मिला हालचाल:*
डीएम ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को *पूरी सुरक्षा और हरसंभव मदद का भरोसा* दिलाया। साथ ही राहत सामग्री और चिकित्सा टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
*👉अधिकारी रहे मौजूद:*
इस दौरान कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी डीएम के साथ मौजूद रहे।
👉डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव, राहत शिविर, पेयजल और भोजन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलभराव वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए।

More Stories
मथुरा 7 सितंबर26* फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,