बिजनौर03जून24*रुपये वापस न मिलने पर रची गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश।
बिजनौर में नौ बीघा जमीन खरीदने के लिए दिए गए 40 लाख रुपये वापस नहीं मिलने पर प्रापर्टी डीलर सुशील की हत्या की साजिश रची गई। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए ढाई लाख में भाड़े के शूटरों को बुलाया गया। पुलिस ने पूर्व सभासद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में शामिल लोग भी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते हैं।
इनमे पूर्व सभासद वसीम पुत्र फकरूद्दीन निवासी मिर्दगान, अतुल चौधरी पुत्र आदित्यवीर निवासी फरीदपुर उद्दा, नईमुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी बुखारा, शुभम चौधरी पुत्र सतेन्द्र चौधरी निवासी फरीदपुर उद्दा और अरनव तोमर पुत्र शौकीन निवासी न्यू सिटी कॉलोनी बिजनौर और हसीन शामिल है।

More Stories
बंगलौर16जुलाई26*कर्नाटक के धारवाड़ में 45 साल के डॉक्टर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई.
नई दिल्ली16जुलाई2026*भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट शुरू की..*
दिल्ली16जुलाई26*”देश के हर इंसान की ज़िंदगी क़ीमती है। सरकार द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की जानी चाहिए”*