बाराबंकी29नवम्बर24*मैरिज लॉन मलिक मानक अनुसार बजाए डीजे : अपर पुलिस अधीक्षक
बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में जिले के मैरिज लॉन मालिकों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में मैरिज लॉन मालिकों के साथ गोष्ठी कर लॉन में अग्निशमन से सम्बन्धित उपकरणों के प्रयोग, विद्युत के स्विच व बोर्ड क्षमता के अनुसार लगवाने, हर्ष फायरिंग न करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शादी समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में डीजे की ध्वनि मानक अनुसार रखने के विस्तृत दिशा निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*
बांदा 27 सितंबर 26*महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
बांदा 8 सितंबर 26*बीएएमएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: ₹7,500 के मामूली स्टाइपेंड से नाराजगी,