बाराबंकी24मार्च24*अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में 10 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार कर 36 के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
जनपद बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 23/24.03.2024 को 10 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 36 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
*01.➡थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 60 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 06 लाख) बरामद-*
थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.03.2024 को अभियुक्त सुनील कुमार मिश्रा पुत्र राम सजीवन मिश्रा निवासी पण्डित पुरवा मजरे ख्वाजापुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 60 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 06 लाख रुपये) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 100/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*02.➡थाना सुबेहा पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद-*
थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.03.2024 को अभियुक्त राहुल सैनी पुत्र सन्तप्रसाद निवासी ग्राम पन्हौना थाना शिवरतगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 93/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*03.➡थाना टिकैतनगर पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-*
थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अभियुक्तगण 1. छोटके चौहान पुत्र स्व0 गुरू 2. वीरेन्द्र चौहान पुत्र छेदन निवासीगण मांझारायपुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 99-100/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*04.➡थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 18 अदद अवैध क्वार्टर देशी शराब बरामद-*
थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अभियुक्त कुश्मेश पुत्र पहलवान निवासी भवनियापुर खेवली थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 18 अदद अवैध क्वार्टर देशी शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 149/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*05.➡थाना सुबेहा पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-*
थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.03.2024 को अभियुक्त बैजू पुत्र लोधे निवासी ग्राम आलापुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 92/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*06.➡थाना रामनगर पुलिस ने 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार-*
थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.03.2024 को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तगण 1. जयसिंह राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत 2. पप्पू राजपूत पुत्र राममिलन निवासीगण राजापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 3. सद्दाम पुत्र स्व0 रमजान निवासी मो0 धमेड़ी-2 कस्बा व थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व मालफड़/जामातलाशी के कुल 370 रूपये बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध रामनगर पर मु0अ0सं0 188/2024 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*