बाराबंकी19दिसम्बर*पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने 108 ज्ञानमती माता जी के सम्मुख शीश नमन कर दर्शन प्राप्त किया*
मेराज अहमद
आज दिनाँक 19 दिसम्बर 2022 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर स्थित बड़ा जैन मंदिर में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पहुंच कर जैन मंदिर में भगवान के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर भगवान की आरती भी की।
इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी भारत गौरव दिव्यशक्ति गणनी प्रमुख श्री 108 ज्ञानमती माता जी के सम्मुख शीश नमन कर दर्शन प्राप्त किया।तत्पश्चात माता जी की रथ यात्रा की आरती करते हुए पुष्प अर्पित किए तथा ध्वज दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया।
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के जैन समाज के सभी पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत और सम्मान भी किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी ने कहा कि 108श्री ज्ञानमती माता जी के दर्शन प्राप्त कर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।की जब भी कोई जैन समाज का कार्यक्रम होता है तो हमको जैन समाज के बीच पहुंचने का अवसर प्राप्त होता है यह मेरे लिए हर्ष का विषय है। मैं जैन समाज का जीवन भर आभारी रहूंगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में व्यापारी नेता पवन जैन डब्बू,अंकुर जैन, प्रकाश जैन,राजेश जैन, दीप चंद जैन,हरीश चंद्र, जैन, ऋतु जैन कल्पना जैन स्वाती जैन,बाबुल सभासद,तारेश जैन तारु पूर्व सभासद,आदि सैकड़ों लोग रथ यात्रा में उपस्थित रहे।
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 का सफल आयोजन
मथुरा 27 सितम्बर 26*मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा 01 भैंसा चोरी के अभियोग मे वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*