बाराबंकी19अप्रैल24*इण्डिया गठबन्धन भाजपा को करारी शिकस्त देकर बनाएगा गठबन्धन की सरकार : सुरेश
– सत्ता आने पर होगी राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जनगणना
– डबल इंजन की सरकार में रुक गया विकास का पहिया
बाराबंकी। राहुलगांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जनता के दिल में उभर चुकी है। भाजपा का 400 सीट जीतने का सपना, सपना बनकर रह जायेगा। इण्डिया गठबन्धन भाजपा को करारी शिकस्त देकर देश मे गठबन्धन की सरकार बनायेगा। उक्त बातें शुक्रवार को सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के साथ विकास खण्ड देवां के ग्राम दाउदपुर, उखड़ी, हर्ररई, महमूदाबाद मे व्यापक जनसम्पर्क अभियान एवं चौपालों मे कही। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव तथा संचालन कांग्रेस महासचिव के0सी0 श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के जन सम्पर्क में श्री यादव ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या मंहगाई बेरोजगारी और भागीदारी है। लेकिन इसके बारे मे न तो देश के प्रधानमंत्री और न ही भाजपा बात कर रही है।देश की जनता अब इस बात को समझ गयी है कि महंगाई, बेरोजगारी और भागीदारी न मिलने की आग भाजपा की ही लगाई हुयी है। इनकी सरकार रहते हुये इस देश की आवाम को इससे निजात नहीं मिल सकती। कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में इस समस्याओं का समाधान करने के लिये स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह नव संकल्प का समय है। इस नव संकल्प आर्थिक नीति की आधार शिला नौकरियां होगी और इसके लिये देश को एक उत्पादक अर्थ व्यवस्था बनना होगा। बेरोजगारी दूर करने के लिये हम हर डिप्लोमा, डिग्री धारक बेरोजगार को 1 लाख रूपये सालाना की पक्की नौकरी की गारण्टी देते है। 30 लाख सरकारी खाली पदोें को तत्काल भरने तथा 5 हजार करोड़ रूपये के फंड से नौजवानों को उद्यमी बनाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जनगणना करायेगी। आरक्षण मे 50 प्रतिशत का कैंप हटायेगी, संविदा कर्मियों का नियमतीकरण करेगी, भूमिहीनों को जमीन देने का काम करेगी और दलित छात्रों की छात्रवृत्ती दुगनी करेगी। इस दौरान तनुज पुनिया ने कहा कि यह संसदीय क्षेत्र हमारे परिवार की राजनैतिक कर्मभूमि रही है। वर्ष 2009 से 2014 तक लोकसभा के सांसद के रूप में फिर राज्यसभा सांसद के रूप में हमारे पिता डा0 पी0एल0 पुनिया ने आपकी सेवा की है। इस लोकसभा क्षेत्र में विकास को एक नई गति उनके द्वारा दी गयी है। जिसमें देवा रोड पर ओवर ब्रिज, 4 हजार गांवों में विद्युतीकरण, ट्रामा सेण्टर, घाघरा का बंधा ,इण्टर कॉलेज , पॉलीटेक्निक और अनेकों योजनायें उनकी देन है। लेकिन इधर डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया रूक गया है। जिसे पुनः चालू करना है। इस मौके पर विनय यादव, राम गोपाल मिश्रा, अनिल यादव, फरीद अहमद, राम दास प्रधान, मालती पाल, देशराज रावत, मोहम्मद इसरार बी0डी0सी0, रामलखन रावत, जयकरन, मुमताज, प्रदीप रावत, रामनरेश रावत, रंजीत यादव, शीतल प्रसाद रावत, बृजेश यादव, सुरेश गौतम, रामविलास रावत, चन्द्रशेखर, मोहमम्मद हलीम, के0सी0 श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य शिव बहादुर वर्मा, शबनम वारिस सिंकन्दर अब्बास रिजवी, रामहरख रावत, गुड्डू गौतम, सहित दर्जनों की संख्या मे इण्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
औरैया16मार्च25*एन डी पी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे औरैया
बाराबंकी15मार्च25*बाराबंकी में देवा शरीफ मजार का अदभुत मन्ज़र।
लखनऊ15मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें………….*