बाराबंकी16मार्च24*डीएम व एसपी ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम व जीर्णोद्धार सिविल लाइन चौकी का किया शुभारंभ
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शहर स्थित पुलिस लाइन में बने ट्रैफिक कण्ट्रोल रूम व थाना कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी के हुए जीर्णोद्धार का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस नव निर्मित ट्रैफिक कण्ट्रोल रूम से शहर क्षेत्र में लगे आल्ट्रा मार्डन 44 आईटीएमएस कैमरे एवं इसके अतिरिक्त जनपद में जनसहयोग व विभिन्न योजनाओं से लगे कैमरों की मानीटरिंग की जायेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचन्द्र मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अजय कुमार त्रिपाठी व महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*
मथुरा 7नवंबर26* त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए महावन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद *