बाराबंकी15अप्रैल24*जिला बार के नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024 की नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। जिसमें सभी 79 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। जिसको लेकर कचहरी में चुनावी माहौल गर्म है। यहां होटल से लेकर चैंबर तक गुप्त बैठकों का दौर तेजी से जारी है। जिसमें रूठे हुए लोगों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी मुचूकुंद सिंह वर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी अजय श्रीवास्तव और मुरलीधर द्विवेदी की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच संपन्न हुई। जिसमें सभी दाखिल पर्चो को वैध घोषित किया गया। चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री समेत 21 पदों पर 79 प्रत्याशी मैदान में है। आगामी 24 तारीख को मतदान होगा और 25 को मतगणना होकर परिणाम घोषित कर दिया जाएंगे।

More Stories
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया