July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी13मई24*राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच यह चुनाव : योगी आदित्यनाथ

बाराबंकी13मई24*राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच यह चुनाव : योगी आदित्यनाथ

बाराबंकी13मई24*राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच यह चुनाव : योगी आदित्यनाथ

– भारतीय जनता पार्टी के दिल में बसता है हैदरगढ़

– पूर्व के तीन चरणों की मोदी लहर, बन रही सुनामी

बाराबंकी। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को हैदरगढ़ के ग्राम अंचल विद्यालय के खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को करने पहुंचे। जहां सर्वप्रथम सीएम का खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सहित मंचासीन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फिर सीएम योगी को उपहार स्वरूप हनुमान जी की गदा भेंट की गई। सीएम ने मंच से सपा और कांग्रेस गठबंधन सहित विपक्ष जमकर निशाना साधा। बोले सर्वप्रथम इस महादेवा की भूमि को कोटि-कोटि प्रणाम है। हैदरगढ़ भारतीय जनता पार्टी के हृदय में बसता है। यह चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच है। जो लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इस अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। जहां लाखों की संख्या में लोग रोजाना दर्शन पूजन करने आ रहे है। तो प्रभु राम भी यही चाहते हैं कि उनके भक्त ही देश का प्रधानमंत्री बने। वर्तमान में लोकसभा चुनाव का चतुर्थ चरण आज संपन्न हो रहा है। तीन चरणों में 285 सीटों पर लोगों ने मतदान किए है और आज 96 सीटों पर मतदान जारी है। अब तक पूर्व के तीन चरणों में जो मोदी लहर थी, वह अब चौथे चरण के बाद सुनामी बनने को अग्रसर है।मोदी सरकार में आज के नए भारत का देश और दुनिया में सम्मान बड़ा है। विकास कार्यों को नए आयाम दिए गए, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई और गरीब कल्याण मिशन आज नई ऊंचाइयों पर है। इसके साथ ही पूरे देश में आस्था का सम्मान हुआ है। आप लोगों को कांग्रेस के प्रत्याशी से पूछना चाहिए की 2004 से 14 के बीच कितने करनामें हुए। यह लोग बड़े बड़े दावे कर रहे हैं मगर सच्चाई यही है कि इनके समय लोग भूख से मरते थे, किसान आत्महत्या करता था और नौजवान पलायन करता था। मगर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल मे जो परिवर्तन देखने को मिला है, हम सब उसके साक्षी हैं। पिछले 4 साल से 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है, उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, शौचालय, 4 करोड़ लोगों को मकान देने का कार्य हुआ है। इतना कुछ मोदी जी ने बिना चेहरा और जाति देखे दिया है। बिना भेदभाव के शासन का लाभ कैसे दिया जाता है ये उदाहरण मोदी जी ने सबके सामने रखा है। इसलिए इस बार इननकी जमानत तक जाप्त होनी चाहिए।इस मौके पर योगी के साथ मंच साझा करने वालों में सांसद पद की प्रत्याशी राजरानी रावत, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह,विधायक दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।
*(आसपास के जनपदों से पहुंचे लोग)*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होने के लिए आसपास के जनपदों से भी लोग पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में अमेठी और रायबरेली जनपद के भी कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के सुदूर इलाकों से भी भारी संख्या में जनसमूह योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सुनने पहुंचा।
*(भारी पुलिस बल रहा तैनात)*
सीएम योगी की जनसभा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिसकी निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक डा.अखिलेश नारायण सिंह द्वारा की गई।
*(गठबंधन प्रत्याशी की जमानत जप्त करने का आवाहन)*
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता गठबंधन प्रत्याशी की जमानत तक जप्त कर दे। क्योंकि इन्होंने 2004 से 2014 के बीच कितने कारनामे किए हैं यह सभी जानते है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.