बाराबंकी12दिसम्बर2022**व्यापारियों की देश व प्रदेश की तरक्की में एक अहम भूमिका है–अरविंद सिंह गोप
*व्यापारी देश व प्रदेश की तरक्की में एक अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं।इनका उत्पीड़न सपा बर्दाश्त नहीं करेगी * * :अरविंद सिंह गोप*
मेराज अहमद
आज दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी से जिले के कई व्यापारी संगठन के लोगों ने तीन दिनों से मिलकर अपनी समस्या बताई।आजकल पूरे प्रदेश में जीएसटी अधिकारियों के द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।जिससे सभी व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर शनितिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी व्यापारियों से संयम रखने का अनुरोध किया है। और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जिले और प्रदेश के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर के छापेमारी को रोके जाने के लिए कहा है।और इस कार्यवाही को वापस लेने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि अधिकारी अपना काम करे लेकिन नाजायज व्यापारियों में दहशत का माहौल न उत्पन्न करें।जिले के कई तहसीलों में तीन दिनों से व्यापारी दुकानें बंद किए हुए हैं।
व्यापारी देश व प्रदेश की तरक्की में एक अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं।इनका उत्पीड़न समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी ने भी सरकार से कार्यवाही को वापस लेने की मांग की है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रेस के माध्यम से सभी सम्मानित व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा है कि पूरी समाजवादी पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है।

More Stories
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*
बांदा18मार्च26*सुरेंद्र कुमार S/oमहादेव निवासी डीएम कॉलोनी का हों गया दर्दनाक एक्सीडेंट**