बाराबंकी12जून24*पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी लूटेरा गिरफ्तार
– गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बाराबंकी व अयोध्या में दर्ज 11 मुकदमे
बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल लूट के वांछित व इनामी अपराधी को गिरफ्तार लिया गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि थाना रामनेहीघाट पुलिस टीम ने बुधवार को आर्म्स एक्ट में वांछित व 10 हजार के इनामी अपराधी गोविन्द पुत्र राम लोचन निवासी भुडेहरी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस उसे बनीकोडर से ठठेहरा जाने वाली रोड के पास स्थित जंगल से तमंचा बरामदगी के लिए लेकर पहुंची। इस दौरान गोविंद तमंचा लेकर पुलिस अभिरक्षा से भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में गोविन्द के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा सहित एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बाराबंकी व अयोध्या जनपद में लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*