March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी10अप्रैल24*जिला बार के चुनाव में 79 अधिवक्ताओं ने भरे नामांकन पत्र

बाराबंकी10अप्रैल24*जिला बार के चुनाव में 79 अधिवक्ताओं ने भरे नामांकन पत्र

बाराबंकी10अप्रैल24*जिला बार के चुनाव में 79 अधिवक्ताओं ने भरे नामांकन पत्र

बाराबंकी10अप्रैल24*61 ने मंगलवार और 19 अधिवक्ताओं ने बुधवार को दाखिल किया नामांकन पत्र

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शकुशल संपन्न हो गई। दो दिन चली इस नामांकन प्रक्रिया के अनुसार इस बार 79 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों पर अपना नामांकन दाखिल किया है।बुधवार को अधिवक्ताओं की सबसे अधिक भीड़ महामंत्री पद के प्रत्याशी कौशल किशोर त्रिपाठी के साथ देखी गई। जिनके नामांकन में सैकड़ो अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।इसी तरह उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए सतीश कुमार पांडेय के साथ अधिवक्ताओं की खासा भीड़ देखी गई। बता दें कि मंगलवार से शुरू हुई इस नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल शुक्ला, नरेंद्र कुमार वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह वर्मा, हिसार बारी किदवई और रमनलाल द्विवेदी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवी प्रसाद वर्मा, चंद्र बक्श सिंह (सीबी सिंह ), पंकज निगम, देवेंद्र प्रताप यादव, राजीव कुमार तिवारी राजू,सुनीत अवस्थी उपाध्यक्ष प्रथम के लिए रामकुमार, सहज राम यादव, राकेश कुमार तिवारी, अनुज कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए अमित कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, जैनेंद्र प्रताप सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार तिवारी, अंशुमान सिंह व सतीश कुमार पांडेय इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार वर्मा, अनुराग शुक्ला, विनोद कुमार यादव, प्रदीप कुमार तिवारी सहित महामंत्री पद के लिए रामराज यादव, अशोक कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद सिंह व कौशल किशोर त्रिपाठी सहित 33 अधिवक्ता शामिल रहे। वहीं अन्य विभिन्न पदों के लिए 46 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह दो दिन चली इस नामांकन प्रक्रिया में 79 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया है। यह जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी मुरली धर त्रिवेदी द्वारा दी गई है।

Taza Khabar