बाराबंकी08अप्रैल24*छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग, नगदी सहित जेवर जलकर राख
मसौली-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम अमदहा में सोमवार को छप्पर में अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से नकदी,जेवरात जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग प्रचंड रूप धारण कर लिया था। लेकिन ग्रामीणों की प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। थाना क्षेत्र मसौली के ग्राम अमदहा निवासी मेड़ीलाल पुत्र मैकू के घर के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर में रखे अनाज,5 हजार की नकदी, इंजन, जेवरात सहित मौके पर मौजूद अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गई।आग की उठती लपटों को देखकर आस-पास के ग्रामीण भयभीत हो उठे। ग्रमीणों के अथक प्रयासों से बोरिंग चलाकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।

More Stories
बांदा 5 जून 26*में सड़क हादसे ने ली एक और युवक की जान*
मथुरा 5 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम सहित किया गया गिरफ्तार ।*
भागलपुर5जून 26*विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का परिचालन,