बाराबंकी 20 अप्रैल 24*हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम घोषित, साईं इंटर कॉलेज का दबदबा कायम
बाराबंकी। शनिवार को यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें जिले के साईं इंटर कॉलेज का दबदबा कायम है। इसी विद्यालय की जैदपुर ब्रांच में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा नाइला उबेद 97.67 फ़ीसदी और प्रतिभा एसएनआईसी नारायणी देवा की इंटरमीडिएट की छात्रा सुनाक्षी श्रीवास्तव 97.00 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। किसी के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर 95 फ़ीसदी अंक हासिल कर जनपद के टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। दोपहर बाद आए परीक्षा परिणामों को देखकर जहां कुछ छात्रों में खुशी का माहौल है तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जोकि असफल हुए है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।