बाराबंकी 19 जून 24*दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद कर बने नेक आदमी : एआरटीओ
बाराबंकी। मिशन शक्ति ई रिक्शा प्रशिक्षण के चौथे दिन बुधवार को एआरटीओ अंकिता शुक्ला कृषक बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उधवापुर बरौली में बने प्रशिक्षण केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को परिवहन विभाग की योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों, संकेतो, सड़क सुरक्षा और नेक आदमी बनने के संबंध में बताया। कहा कि दुर्घटना के समय हम लोगों की मदद कर निक आदमी बन सकते है। इसके लिए आपको शासन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी करता है। बता दें कि यहां प्रशिक्षण समन्वयक व बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश पटेल की देखरेख में बेहतर तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में गुरुवार से प्रैक्टिकल प्रारंभ होगा। इस मौके पर प्रशिक्षक रंजीता जायसवाल, दीक्षा त्रिवेदी, राकेश कुमार, रुचि, सर्वेश कुमार तथा समाजसेवी पवन वर्मा सहित अन्य प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित रही।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*