March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बागपत29जनवरी*प्रिया के सम्मानित होने पर गांववासियों ने दी बधाई ओर कहा कि प्रिया है गांव का गौरव

बागपत29जनवरी*प्रिया के सम्मानित होने पर गांववासियों ने दी बधाई ओर कहा कि प्रिया है गांव का गौरव

बागपत29जनवरी*प्रिया के सम्मानित होने पर गांववासियों ने दी बधाई ओर कहा कि प्रिया है गांव का गौरव

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 का परिणाम आये कई महीनों बीत चुके हैं लेकिन टॉपर को प्रोत्साहित करने का सिलसिला अभी भी नहीं रुक रहा है। बागपत जिले के सभी 10 टॉपर को जिलाधिकारी कार्यालय में बुलाकर ज़िला विद्यालय निरीक्षक ओर शिक्षा विभाग लोगो ने मेडल, प्रशस्ति पत्र 1-1 टेबलेट और 21- 21 हजार का चेक देकर सभी को सम्मानित किया गया । जिनमें एक छात्रा का नाम था प्रिया सुपुत्री सुनील कुमार का है, प्रिया जन विजय इंटर कॉलेज कुरडी नांगल बागपत की छात्रा है। इसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रिया वेहद ही साधारण परिवार से है । उसका यह साधारण सा परिवार उसे सदैव विशिष्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। प्रिया से वार्ता के दौरान उसने बताया कि उसकी इस सफलता में उसके घर वाले विशेष तौर से उसकी माँ, विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलबीर सिंह, सहायक अध्यापक संदीप का विशेष योगदान रहा है। गाँव वाले इसकी इस सफलता से बहुत उत्साहित हैं, गांव वालों ने छात्रा का सम्मान होने के बाद गांव पहुंचन पर प्रिया को बधाई ओर शुभकामनाएं दी