बागपत 18मई25*कैबिनेट मंत्री ने बागपत DM का 15 मिनट इंतजार कियाः
नहीं पहुंचीं तो मीटिंग रद्द की, बोले- अफसरों को प्रोटोकॉल निभाना नहीं आता…
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शनिवार को बागपत में डीएम अस्मिता लाल का करीब 15 मिनट इंतजार किया। लेकिन, डीएम समीक्षा मीटिंग में नहीं पहुंचीं। इस पर कैबिनेट मंत्री नाराज हो गए। गुस्साए मंत्री ने मीटिंग रद्द कर दी। मौजूद अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा, अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करना नहीं आता है। सूचना देने के बाद भी अफसर नहीं आए। मेरा सम्मान भी ठीक तरीके से नहीं हुआ। यह कहने के बाद मंत्री मीटिंग हॉल से निकल गए। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

More Stories
नई दिल्ली3जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**