बागपत/दिल्ली9अक्टूबर25*पूर्व गृह सचिव के बेटे की हत्या का खुलासा: दिल्ली पुलिस के दरोगा के बेटे सहित 2 गिरफ्तार*
बागपत/दिल्ली। यूपी के बागपत जिले में पूर्व गृह सचिव बिजेंद्र सिंह के बेटे संयम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रज्ज्वल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए प्रज्ज्वल के पिता दिल्ली पुलिस में SSI के पद पर तैनात हैं। जांच में सामने आया है कि महिला मित्र को फोन पर परेशान करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में प्रज्ज्वल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर संयम की हत्या की थी। संयम का शव जनता वैदिक कालेज परिसर में गुरुवार को मिला था। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
नई दिल्ली 21 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🔱आज का राशिफल🔱**दिनांक : 21/04/26, मंगलवार*
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम