बांदा6अप्रैल26* बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान, बसपा ने की मुआवजे की मांग
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा:- बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा, जिसमें बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई। बसपा नेताओं ने कहा कि किसानों की फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का मूल्यांकन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
इसके अलावा, बसपा ने बांदा में बाईपास रोड पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी मांग की। जिसमें मवई बुजुर्ग चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महोखर चौराहे पर मान्यवर कांशीराम साहब जी की प्रतिमा लगाने की मांग की गई।
इस मौके पर रामसेवक प्रजापति जिलाध्यक्ष बसपा, बल्देव प्रसाद वर्मा मुख्य मंडल प्रभारी,मलखे श्रीवास जिला महासचिव, सुखलाल बौद्ध, रामशरण अनुरागी मंडल प्रभारी, लल्लू निषाद, सुल्तान प्रजापति, कुंजबिहारी प्रजापति, अवधेश कुमार कबीर, संतोष वर्मा मनोज कुमार, महेश कुमार, मेवालाल, सत्येन्द्र विधानसभा प्रभारी, पप्पू,एके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*