October 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा28अक्टूबर 26*अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर लगेगा अंकुश,

बांदा28अक्टूबर 26*अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर लगेगा अंकुश,

बांदा28अक्टूबर 26*अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर लगेगा अंकुश, डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक*

*बांदा।* जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खान अधिकारी, एआरटीओ, जीएसटी विभाग के प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।
बठक में जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 में पकड़े गए वाहनों के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में पकड़े गए वाहनों की संख्या कम न हो। साथ ही 233 वाहनों के बैकलॉग को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बबेरू, नरैनी, सदर और पैलानी को निर्देश दिया कि मानसून सत्र समाप्ति के बाद संचालित बालू-मोरम के खनन पट्टा व खनन अनुज्ञा-पत्र का समय-समय पर निरीक्षण व निगरानी करते रहें। खनन पट्टों में अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग न होने पाए तथा नदी की जलधारा व नदी तल की मुख्य धारा में किसी भी दशा में खनन कार्य न हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मानसून सत्र के बाद भंडारण लाइसेंस में अवशेष बालू-मोरम की खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच व माप कराते हुए संयुक्त आख्या 10 कार्य दिवस में प्रस्तुत की जाए।
बैठक में उपजिलाधिकारी नरैनी व खान अधिकारी ने अवगत कराया कि नदी में पानी उतरने के बाद थाना नरैनी व करतल के पास स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बालू-मोरम के अवैध खनन व परिवहन की सूचना मिल रही है। इस पर जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स के सदस्यों को उक्त स्थलों का निरीक्षण कर अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं उपजिलाधिकारी बांदा को निर्देश दिया गया कि ग्राम कनवारा, अछरौड़, उजरेहटा, भवानीपुरवा, लड़ाकापुरवा (राजघाट) में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बालू-मोरम के अवैध खनन व परिवहन की शिकायतों की जांच कर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और आख्या अगली बैठक में प्रस्तुत करें।

अंत में जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते रहने और अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन के लिए टास्क फोर्स व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar