बांदा26फरवरी26*अतर्रा में हुआ ओपन माइक शो, नए कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा जिले के अतर्रा कस्बे के मांसी रेस्टोरेंट में “युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट” एवं कला कारों की महफिल द्वारा ओपन माइक शो आयोजित किया गया। इस शो में नए कलाकारों ने अपनी प्रतिभाएं जैसे शायरी, कॉमेडी, संगीत आदि का प्रदर्शन किया। शो का संचालन “तेरी यादों का शोर” द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अंकित अंबेडकर बांदा, छोटू गौतम, अंकित भईया अतर्रा तथा आरनव शायर चिराग रहे। आए हुए अतिथियों और प्रतिभागियों को गिफ्ट, शील्ड, सर्टिफिकेट, फ्रेम आदि देकर सम्मानित किया गया। शो के फोटोग्राफी स्पॉन्सर फोटो वाला कार्तिक और जानवी दामले रहे। सिलेक्टेड क्रिएटर अवॉर्ड सनी ब्लॉग को दिया गया, जबकि उज्ज्वल ब्लॉग ने पूरा सहयोग दिया। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश, फरहान, शैलू, पंकज, तुलसी फ्लॉवर गार्डन स्कूल परिवार और आर्टिस्ट अभय उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*