बांदा13अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद के रिपोर्ट
बांदा- आपको बता दें कि पूरा मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़िता रुबीना पत्नी अली मोहम्मद निवासी कृषि विश्वविद्यालय के सामने पेट्रोल पंप के बगल में अपने पुस्तैनी निवास में रह रही है।
कुछ समय पहले मजदूरी करने के लिए बाहर अपने परिवार सहित गई थी जब लौट कर आई तो देखा कि उसके मकान के आगे से लेकर अंदर तक दीवाल बनी हुई है ,तथा पीड़िता के मकान में ताला लगा हुआ है जिसका अवैध निर्माण गीता पटेल पुत्र श्री शिवविलास पटेल निवासी भदेहदू तथा संदीप पटेल पुत्र श्यामलाल अर्जुनाह शशांक पटेल पुत्र अज्ञात इंदिरा नगर और कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जबरन अवैध गुड़ाई करके कब्जा कर लिया गया दिनांक 12 अप्रैल को समय 10:00 बजे सुबह उक्त सभी लोग मौके पर आए और मेरी जमीन पर निर्माण करने लगे जब पीड़िता ने मना किया कि मेरे मकान मैं ताला क्यों लगाया है ।
तो आक्रोशित होते हुए शिवम ने गाली गलौज करते हुए कहा तुम्हारे पति की यहां कब्रिस्तान बना देंगे और जान से मारने की नीयत से मेरे पति की गर्दन पड़कर जमीन पर पटक दिया और चारों लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पति बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे गंभीर चोटे आए हैं ।
मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करें।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग
अयोध्या 13 अप्रैल 26*कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां “शब्बू”का हुआ भव्य सम्मान