बांदा1/12/25*फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्री राम निधि फाइनेंस के नाम से रजिस्टर्ड है कंपनी।फाइनेंस के नाम पर लोगों से ढाई हजार से लेकर ₹3500 तक वसूले।
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना की निषाद कीरिपोर्ट
**बांदा से*** यूपी की सख्त कानून व्यवस्था होने के बावजूद भीअपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके ढूंढ लेते हैं। ऐसा ही मामला जनपद बांदा से सामने आया है, जहां फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को लोन देने के बहाने तीन से ₹4000 वसूल कर, लोगों के साथ ठगी करने का काम किया है। जिसको लेकर पुलिस ने एक फर्जी कंपनी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग कई जनपदों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है, और वहां से लोगों को अपना शिकार बनाने के बाद भाग जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके नेटवर्क मैं कई लोग शामिल हैं जो की एक फर्जी कंपनी श्री राम निधि के द्वारा स्वयं में सुपरवाइजर प्रबंधक और अन्य कर्मी बनकर लोगों को ठगने का काम करते चले आ रहे हैं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इनके गैंग के द्वारा जनपद बांदा में 30 से 40 व्यक्तियों को ठगी का शिकार बनाया गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा इन्हें गिरफ्तार किया गया है और पुलिस की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से ₹100000 नगद प्राप्त हुए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर,इन आरोपियों से कड़ाई कडाई के साथ पूछताछ कर रही है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*