ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 6जून26*तहबाजारी की आड़ में अवैध वसूली का आरोप, शासनादेश ताक पर – उद्गम स्थल की जगह चेकपोस्ट पर वसूला जा रहा खनिज परिवहन शुल्क
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा: जिला पंचायत द्वारा खनिज परिवहन शुल्क के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। वाहन संचालकों का कहना है कि शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद उद्गम स्थल की जगह जिले के विभिन्न मार्गों और चेकपोस्ट पर रोककर तहबाजारी वसूली जा रही है।
उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि जिला पंचायतें खनिज परिवहन शुल्क की वसूली सिर्फ खनन क्षेत्र यानी उद्गम स्थल पर ही कर सकती हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर रास्ते में वाहन रोककर मनमानी वसूली की जा रही है। विरोध करने पर चालकों को परेशान करने का भी आरोप है।
ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों का कहना है कि इस अवैध वसूली से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार एक ही वाहन से अलग-अलग जगहों पर शुल्क वसूल लिया जाता है।
स्थानीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर