बांदा 29 अप्रैल 26*यमुना नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत परिवार में मचा कोहराम*
*यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*
बांदा -चिल्ला बांदा।चिल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया,जहां यमुना नदी में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सादीमदनपुर गांव निवासी मोहम्मद हसन (8) पुत्र मोहम्मद इमरान अपने साथ अन्य बच्चों के साथ यमुना नदी में स्थित शहीद बाबा के पास नहाने गया था।बताया जा रहा है कि कुल चार बच्चे नदी में उतरे थे, जिनमें से तीन बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए,लेकिन मोहम्मद हसन गहरे पानी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद बालक को बाहर निकाला गया,
वहीं सूचना पाते ही चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पांडेय अपने स्टॉप के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को प्रथम उपचार के लिए लोकल के डॉ को दिखा और डॉ ने बताया कि इसकी इसमें कुछ नहीं है अब।मृतक की मां निकहत खातून का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार में उसकी एक बहन इल्मा फातिमा (9) है,जबकि मोहम्मद हसन ही इकलौता बेटा था।पिता मोहम्मद इमरान कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।