दोहतरा में तेज रफ्तार गति से जा रहे ट्रक ने 50 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
चिल्ला।चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा में आज मंगलवार को तेज रफ्तार गति से जा रहे ट्रक ने पानी पीने जा रही 50 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर, टक्कर से महिला की मौके पर मौत।जानकारी पाकर पहुँची चिल्ला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सुघड़ी पत्नी टिल्लू उम्र 50 साल निवासी उमरी थाना बिवांर जनपद हमीरपुर आज सोमवार को फतेहपुर जनपद से ईट- भठे से काम करके वापस आ रहे अपने साथियों के साथ मे ही एक डीसीएम से उमरी आ रही थी, दोहतरा में प्यास लगने पर टैक्टर से उत्तर कर सड़क के उस पार लगे हैंडपंप से पानी पीने कें लिया जाने लगी तभी बाँदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।उसके साथियों ने वा गांव के लोगो ने तुरन्त चिल्ला पुलिस को जानकारी दी।जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना करके भाग रहे ट्रक व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह व उनके सहयोगियों ने पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के साथियों से सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुँच रहे हैं।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें