बांदा 22 जून 26*पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला के तहत शहरी वेंडरों को ₹50 हजार तक लोन
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहरी स्ट्रीट वेंडरों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**योजना के तहत प्रथम चरण में ₹15 हजार, द्वितीय चरण में ₹25 हजार तथा तृतीय चरण में ₹50 हजार तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
भारत सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन 1 जून से 30 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालयों में विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों के आवेदन ऑनलाइन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 22.06.2026 को नगर पालिका परिषद बांदा परिसर में 10 वेंडरों को स्वीकृत प्रमाण पत्र नगर अध्यक्ष महोदय एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा वितरित किए गए है। नगर अध्यक्ष महोदय द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
योजना का उद्देश्य रेहड़ी, पटरी एवं अन्य छोटे व्यवसाय करने वाले शहरी वेंडरों को स्वरोजगार के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
डूडा ने सभी पात्र शहरी वेंडरों से अपील की है। कि जो लोग योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपने नगर पालिका कार्यालय बांदा अथवा डूडा बांदा कार्यालय में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कराएं और योजना का लाभ प्राप्त करें। मालती बासु, नगर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांदा, दीपक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि
More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, आज खातों में आएंगे 7 हजार*
मुजफ्फरनगर 12 अक्टूबर 26 भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की, यशवीर बने मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष
लखनऊ12 अक्टूबर 26*संविदा और आउटसोर्सिंग महिला ANM कर्मियों का प्रदर्शन