October 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*

बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*

बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा।बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया।इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पौष्टिक एवं सुरक्षित भोजन अपनाने और खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों के बीच बाजरे से नवीन खाद्य उत्पाद विकसित करने,पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।कार्यक्रम की थीम ‘इनोवेट टुडे,नरिश टुमॉरो’ यानी ‘आज नवाचार करें,कल को पोषित करें’ रही।विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से खाद्य सुरक्षा,संतुलित आहार और टिकाऊ खाद्य प्रणालियों का संदेश दिया।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बागवानी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.वी. द्विवेदी मुख्य अतिथि तथा प्रशासन एवं निगरानी निदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अजीत सिंह और पीएमईसी सेल के निदेशक डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने भी सहभागिता की।खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. आशीष दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा,पोषण गुणवत्ता में सुधार,खाद्य अपव्यय रोकने और टिकाऊ खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने में खाद्य प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Taza Khabar