October 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग

बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग

BREAKING NEWS BANDA-

*बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग, जिला अधिवक्ता संघ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा -* नवरात्रि के दौरान तेज आवाज में बज रहे DJ और लाउडस्पीकरों पर नियंत्रण की मांग को लेकर जिला अधिवक्ता संघ बांदा ने चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा 14 अक्टूबर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नवरात्रि पर जगह-जगह लगे DJ और लाउडस्पीकरों को तेज आवाज में बजाने से बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार तेज धमक से हार्ट अटैक तक की घटनाएं सामने आती हैं।
ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश *In the Matter of Noise Pollution (V), (2005) 5 SCC 733* का हवाला देते हुए कहा गया है कि ध्वनि नियंत्रण के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाए।
अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि मानक से अधिक तेज आवाज में DJ बजाने वालों को चिन्हित करने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए जाएं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

*बाइट- 1विमल कुमार सिंह अध्यक्ष बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बांदा*

*बाइट-2 अजीत कुमार मंडलायुक्त चित्रकूटधाम बांदा*

Taza Khabar