बांदा 13 जुलाई 26*नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र, शत-प्रतिशत रोजगार का संकल्प*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर और हेड हेल्ड हाई के सह प्रयास से आज आयोजित एक गरिमामय समारोह में 45 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण सत्र के सफल समापन पर दूसरे बैच के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
संस्थान द्वारा बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास के लिए 45 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है, जिसमें अभ्यर्थियों को निःशुल्क ड्रेस, पुस्तकें और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मैनेजर बीरेंद्र कुमार साहू, डायरेक्टर संतोष राजपूत, ट्रेनर चंद्र भूषण सहित अन्य स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में कैंडिडेट उपस्थित रहे। अतिथियों ने सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें कार्यक्षेत्र में ईमानदारी व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*