November 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 11नवंबर26*जुआ खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद*

बांदा 11नवंबर26*जुआ खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद*

बांदा 11नवंबर26*जुआ खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद*

बांदा।* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मरका पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

आज दिनांक 11.11.2026 की सुबह थाना मरका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करहुली में शिव मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा दबिश देकर मौके से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 02 अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गये। मौके से मालफड़ तथा जामा तलाशी के 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
*बरामदगी ,माल-फड़ व जामा तलाशी से 2150 रुपये,52 अदद ताश के पत्ते
*गिरफ्तार अभियुक्त ,रंजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी करहुली थाना मरका जनपद बांदा।,शिवबालक पुत्र घासिल निवासी करहुली थाना मरका जनपद बांदा।
फरार अभियुक्त मानसिंह पुत्र मुन्ना निवासी करहुली थाना मरका जनपद बांदा।,राजेश पुत्र छेदीलाल निवासी करहुली थाना मरका जनपद बांदा।पंजीकृत अभियोग -*
मु0अं0सं0 167/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना मरका जनपद बांदा। । यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar