बांदा 1 अक्टूबर 26*नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर सेवा की पहल,मरीजों को बांटे फल-बिस्कुट”*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के 75 वें जन्मदिन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया।गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर पदाधिकारियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए।इस दौरान मरीजों और तीमारदारों का हालचाल भी जाना गया। संगठन पदाधिकारियों ने नरेश अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा कार्य के रूप में मनाया गया है।अस्पताल में फल और बिस्कुट पाकर मरीजों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।इसके बाद जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नरेश अग्रवाल के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया, जिलाध्यक्ष अरविंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शहजाद अहमद,अनिल गुप्ता छोटे,शरद अग्रवाल,शिवम सिंह, अनुपम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता,सचिन चौरसिया,संकल्प शुक्ला,यादव सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*