बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गए
बाँदा से सुनैना निषाद की रिपोर्ट यूपीआजतक
बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस / महिला कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के बांदा आगमन पर गगन भेदी नारों के साथ “दान चोर, गद्दी छोड़” व “मुख्यमंत्री वापस जाओ, वापस जाओ” नारे लगाते हुए “काले झंडे दिखाकर” जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के अगुवाई में भारी संख्या में उनके आवास से तिंदवारी रोड प्रमुख मार्ग से होते हुए कांग्रेसियों का दलबल मण्डी समिति चौक बांदा पर पहुंचते हुए भारी संख्या में तैनात पुलिस बल एस ओ जी टीम व वहाँ पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेसजनों की घेराबंदी कर आगे बढ़ने से रोका गया, विरोध प्रदर्शन के लिए अड़े कांग्रेसी पुलिस से काफी जद्दोजहद के साथ “योगी जब जब डरता है पुलिस को आगे करता है” नारे लगाते हुए बीच सड़क पर बैठ गए, शहर कोतवाल के निर्देश पर कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर हाउस अरेस्ट किया गया और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि “जगह जगह कांग्रेस जनों को रोका गया फिर भी विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जब तक दान चोरी के मुख्य अभियुक्तों चम्पत राय, अनिल मिश्रा, गोविन्द राव की जब तक गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जाती तब तक कांग्रेस का धरना, प्रदर्शन, आंदोलन जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अमित तिवारी, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, अशोक वर्धन कर्ण, ईशू फैज खान युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी, आरिफ निजामी, लालबाबू राजपूत प्रमुख कांग्रेस जन सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई
भागलपुर9जुलाई26*सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।