बाँदा5अक्टूबर25*ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या का आरोप मायके पक्ष ने लगाया।
चित्रकूट धाम से मंडल ब्यूरो मदन गुप्ता यूपीआजतक
बाँदा*ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या का आरोप मायके पक्ष ने लगाया। एसपी कार्यालय पहुंचे लड़की के परिजन। दहेज देने के बाद भी आए दिन रुपए की मांग करता था आरोपी पति व उसके परिजन। फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप मायके पक्ष ने लगाया। दशहरा मिलन समारोह में बेटी को लेकर घर आया था दामाद। ससुर से 5 लाख रुपए देने की की थी मांग। शादी के दो वर्ष भी नहीं बीते दरिंदों ने बेटी को उतार दिया मौत के घाट। दशहरे में घर में आकर दामाद ने बेटी को किया था गाली गलौज,और घर में देख लेने की दी थी धमकी। देर रात्रि को बेटी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के मुताबिक दशहरे की बीती रात को सुबह घटना की मिली जानकारी। पुलिस की कार्यवाही पर लगाया सवालिया निशान। शराबी पति बागैर लाइसेंस के चलाता है मेडिकल स्टोर, आये दिन करता था पैसे की मांग। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार की है।
*बाइट – सुनीता (माँ)*
*बाइट – रामप्रकाश ( चाचा)*

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*