February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा14दिसम्बर 25*रोटी बैंक टीम और समाजसेवी संदीप त्रिवेदी ग्राम साहेबा ने जरूरतमंदों को किया वृहद कंबल,गरम कपड़ा आदि का वितरण।**

बाँदा14दिसम्बर 25*रोटी बैंक टीम और समाजसेवी संदीप त्रिवेदी ग्राम साहेबा ने जरूरतमंदों को किया वृहद कंबल,गरम कपड़ा आदि का वितरण।**

बाँदा14दिसम्बर 25*रोटी बैंक टीम और समाजसेवी संदीप त्रिवेदी ग्राम साहेबा ने जरूरतमंदों को किया वृहद कंबल,गरम कपड़ा आदि का वितरण।**

यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य निहाल खान के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम सहेवा अशोक कुशवाहा जी की उपस्थिति में,समाजसेवी ग्राम सहेवा संदीप त्रिवेदी के सहयोग से,निशात खान के द्वारा दान किये गए 20 कम्बल और बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम सहेवा ब्लॉक महुआ तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और महामंत्री मोहम्मद अज़हर के द्वारा जागरूक किया गया,समाजसेवी संदीप त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से महिला महामंत्री रिया खान,महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता,सदस्य जगदीश श्रीवास,शहाना खान, अनम खान, आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।