भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
बाँदा11अगस्त*आजादी के 75 साल पूरे होने पर चल रही आजादी गौरव पदयात्रा बबेरु मे संपन्न हुयी
बाँदा(उप्र), कांग्रेस पार्टी की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जनपद मे चल रही आजादी गौरव पदयात्रा बबेरु मे संपन्न हुयी, जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड. सुन्दर कुआँ स्थित गांधी प्रतिमा मे माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ किया, यह यात्रा औगासी रोड से बाजार होते हुये तिन्दवारी रोड गयी, यात्रा मे शामिल लोगो तथा जन मानस को पूर्व प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल, आदित्य स्वरूप पाण्डे, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, शिवचरण द्विवेदी, शिवाकान्त मिश्रा, बद्री प्रसाद, शैलेन्द्र सिह आदि ने सम्बोधन किया। अमर शहीदो का यह बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान।। का नारा पूरी यात्रा मे गूजँता रहा, यात्रा का स्वागत भरत सविता के मकान मे किया गया। बी लाल, धीरेंद्र सिंह पटेल, भईया लाल पटेल, अविरल पाण्डे युवक कांग्रेस, सीता राम कोटार्य, सोने मिश्रा, सोशल मीडिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शिवहरे, राजन साहिल, बनवारी लाल शामिल रहे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम