बाँदा1अप्रैल26*तेजआंधी के दौरान बुजुर्ग चारपाई समेत उड़ा,हुआ घायल*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा**खेत मे सो रहा बुजुर्ग तेज आंधी में चारपाई समेत उड़ गया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी 65वर्षीय मल्हे पुत्र दुखी किसानी करता है। बीती रात खेत में चारपाई में सो रहा था। इसी बीज तेज आधी और बारिस के दौरान बुजुर्ग चार पाई समेत उड़ कर काफी दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी परिजनो को दी। मौके पर पहुंचा पुत्र गुरूदयाल उसे उठाकर घर लिवा लाया। इसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर बुजुर्ग का उपचार जारी है।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।