बाँदा09नवम्बर24*बालू माफियाओं की हिम्मत की दाद* थाना के सामने खडा़ डंपर हुआ गायब,सीओ ने लगाई फटकार
जसपुरा/बांदा
बीती रात थाना जसपुरा के सामने सीज ओवरलोड मोरंग भरा डंपर गायब हो जाने से पुलिस मुहकमे में हड़कंप मच गया। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सी ओ सदर अजय कुमार सिंह ने गायब डंपर को लेकर थानाध्यक्ष मोनी निषाद से जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे थाना के सामने सीज ओवरलोड मोरंग भरा डंपर को अज्ञात लोगों ने अपनी बैटरी लाकर स्टार्ट कर ले गये। सुबह डंपर न मिलने पर इधर उधर तलाश किया गया।डंपर गायब होने पर सी ओ सदर ने नाइट अफसर सब इंस्पेक्टर राजाराम पाण्डेय, दीवान सरोज कुमार,पहरा देने वाले कांस्टेबल को लताड़ लगाई,बता दें कि थाना गेट पर कांस्टेबल न मिलने पर डंफर गायब हुआ।बता दें कि 7 नवंबर की रात्रि में नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद ने गौरी अमारा संपर्क मार्ग से गुजर रहे चार ओवरलोड डंपर को पकड़कर सीज करने के साथ जसपुरा थाना में सुपुर्द करा दिया गया था। उनमें से एक मोरंग भरा डंपर गायब हो गया। वहीं सी ओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरों से गायब मोरंग भरा डंपर के फुटेज लिए जा रहे हैं। जल्द ओवरलोड मोरंग भरा डंपर को पकड़ा जाएगा।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*