बाँदा 7 जनवरी 26*ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा 03 अवैध गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार ।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* – पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस द्वारा 03 अवैध गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लि । गौरतलब हो कि दिनांक 06.01.2026 को देर रात्रि थाना नरैनी पुलिस गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान नरैनी-कालिंजर मार्ग से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 13 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा पूंछताछ करते हुए जानकारी की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामदेव पुत्र घसीटा निवासी कटरा कालिंजर जनपद बांदा ।
2. देवीदीन पुत्र घसीटा निवासी कटरा कालिंजर जनपद बांदा ।
3. रामकिशोर पुत्र शिवपाल निवासी मढ़ैता थाना धरमपुर जनपद पन्ना (म0प्र0) ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 07/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा

More Stories
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे
पूर्णिया बिहार 24 फरवरी 26*नूतन गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी, खुशी की लहर
पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26*नवभारत फाउंडेशन की पहल: गरीब कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन 26 फरवरी को