बाँदा 6दिसम्बर 25*पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना पैलानी का किया गया वार्षिक निरीक्षण
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
पैलानी।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना पैलानी का किया गया वार्षिक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों,मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रागार,आपात स्थिति से निपटने वाले उपकरणों व थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । प्रभारी निरीक्षक पैलानी से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे सभी कर्मचारियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी व रख- रखाव की भी समीक्षा की गई मिशन शक्ति के क्रम में महोदय द्वारा गहन समीक्षा करते हुए महिलाओं/छात्राओं के साथ पुलिस के समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया । साथ ही मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई । इस दौरान व्यापक स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के निर्देश दिए गए । इसी क्रम में आपात स्थिति से निपटने हेतु डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड आदि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, स्थिति व उपयोगिता की गहनता से जानकारी ली गई । इस दौरान आरक्षीगणों के रहने वाले स्थान की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में वर्षों से खड़ी निष्प्रयोज्य वाहनों के निस्तारण की कार्यवाही पर भी जोर दिया जाये । अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके । लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया गया । प्रभारी निरीक्षक पैलानी को थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कर्मचारियों से नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर , थाना प्रभारी पैलानी राजेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें

More Stories
मेरठ3मार्च 26*नवविवाहिता दिल्ली पुलिस की दरोगा रिंकी यादव और उनके पति से बदमाशों ने लूट की
कौशाम्बी 3 मार्च 26*प्रशासनिक लापरवाही से हुई कृष्ण बाबू वर्मा की मृत्यु ~ गौरव पाण्डेय*
कौशाम्बी 3मार्च 26*सड़क हादसे में मृतक साइकिल सवार वृद्ध की हुई पहचान*