November 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 31 अक्टूबर 26*लाइनमैन ने गरीबों से कनेक्शन के नाम पर वसूले हजारों, अब चोरी के केस में फंसे ग्रामीण - डीएम से लगाई गुहार*।

बाँदा 31 अक्टूबर 26*लाइनमैन ने गरीबों से कनेक्शन के नाम पर वसूले हजारों, अब चोरी के केस में फंसे ग्रामीण – डीएम से लगाई गुहार*।

*बांदा ब्रेकिंग न्यूज-*

बाँदा 31 अक्टूबर 26*लाइनमैन ने गरीबों से कनेक्शन के नाम पर वसूले हजारों, अब चोरी के केस में फंसे ग्रामीण – डीएम से लगाई गुहार*।

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट।

*बांदा।* नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरहरी के मजरा चौहानन पुरवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लाइट बनाने आने वाले विद्युत विभाग के लाइनमैन अशरफ और कृपाली ने कनेक्शन व मीटर लगवाने के नाम पर ग्रामीणों से एक-एक हजार से लेकर दस-दस हजार रुपये तक वसूल लिए। पैसा लेने के बाद पोल से केबल जोड़कर बिजली सप्लाई दे दी और कहा कि मीटर आते ही लगा दिया जाएगा, विभाग में पैसा जमा हो रहा है।

पीड़ितों के अनुसार दोनों कर्मचारी हर महीने 300-400 रुपये बिल के नाम पर भी वसूलते रहे, लेकिन कभी रसीद नहीं दी। लगभग एक माह पूर्व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव के लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर जुर्माने की रसीद भेज दी है। जुर्माने की रसीद मिलने पर ग्रामीणों को पूरे मामले का पता चला।

ग्रामीणों ने बताया कि सभी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अत्यंत गरीब और अनपढ़ लोग हैं, जुर्माना भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों लाइनमैनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस कर कम शुल्क पर वैध कनेक्शन दिलाने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र देने वालों में जगमोहन, राजाराम, सरोज सिंह, रामप्यारी, गुड़िया, सुनेना, गिरधारी, भूरी, श्यामा, कमला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

Taza Khabar