*BREAKING NEWS BANDA-*
बाँदा 17/11/25*बांदा में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत*
*अरबई गांव में हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*
*BANDA* -बांदा के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अरबई गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। रविवार की शाम करीब 4 बजे एक 11 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बच्चे की पहचान हर्ष पिता जयपाल गुप्ता (11) वर्ष के रूप में हुई है।
बच्चे के लापता होने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में खोजबीन शुरू की, लेकिन रात में उसका शव नहीं मिल सका। आज सुबह करीब 8 बजे गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*पुलिस जांच जारी*
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया