बाँदा 17 फ़रवरी 26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे। अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना चिल्ला पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि थाना चिल्ला पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना चिल्ला क्षेत्र के पलरा-नरी रोड से एक अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 1235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है ।
*बरामदगी-*
▪️1235 ग्राम अवैध सूखा गांजा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा थाना चिल्ला जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 19/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिल्ला जनपद बांदा ।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*