बाँदा-13मार्च 26*थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत*
युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा*थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से गला कस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव निवासी 13 वर्षीय ध्रुव पुत्र रामसेवक एक माह पहले अपने मामा गोरेलाल के घर तिंदवारी थाना क्षेत्र के दिवली गांव आया हुआ था। बुधवार की दोपहर वह खेत में गेहू की बाली बीन रहा था। बताया गया कि वह गले में अगौछा डाले था। थ्रेसर के पास वह गेंहू की बाली बीन रहा था। तभी उसका अगौछा थ्रेसर की पुली में फंस गया। जिससे उसके गले में फांसी का फंदा कस गया। मौके पर मौजूद मामा की नजर पड़ी तो तत्काल उसने थ्रेसर बंद करने के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के मामा गोरेलाल ने बताया कि ध्रुव के माता पिता सूरत में रहते है। वह एक माह पहले ननिहाल आया हुआ था।

More Stories
भागलपुर29अप्रैल26* इंटरनेशनल डांस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से आयोजन*
भागलपुर29अप्रैल26*अनियंत्रित बड़े वाहन ने मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों को मारी टकर,
भागलपुर29अप्रैल26*करीब 48 लाख के साइबर ठगी के मामले में दो अभियुक्त नालंदा से गिरफ्तार