बाँदा ३१ जनवरी २६ * अज्ञात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से**थाना चिल्ला क्षेत्र के बच्चा डेरा के पास शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजराम (60) पुत्र कन्थाई, निवासी ग्राम बच्चा डेरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों के अनुसार, भोजराम शुक्रवार शाम करीब 5 बजे साइकिल से बाजार सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर वापस लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भोजराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन नितेश ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं। मृतक किसान है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*