बहराइच29अप्रैल*शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमणशील रहे डीएम व एसएसपी
बहराइच। रमज़ान माह के अन्तिम शुक्रवार अलविदा के अवसर पर जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी निरन्तर भ्रमणशील रहकर हालात का जायज़ा लेते रहे। मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बहराइच नगर व नानपारा का पैदल भ्रमण भी किया। नानपारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कोतवाली नानपारा में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी अजित परेश तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण में अलविदा की नमाज़ सम्पन्न होने पर डीएम व एसएसपी ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, धर्मगुरूओं व जनपदवासियों को बधाई दी।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-29 अप्रैल 2022
मो.9792114006, 9415593246

More Stories
कानपुर देहात24अगस्त26* नाबालिग से से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश