February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच25मार्च*जीजा साली के प्रेम प्रसंग मे गई पति की जान व हत्या करने वाले 02 नफर अभि0गण गिरफ्तार

बहराइच25मार्च*जीजा साली के प्रेम प्रसंग मे गई पति की जान व हत्या करने वाले 02 नफर अभि0गण गिरफ्तार

बहराइच25मार्च*जीजा साली के प्रेम प्रसंग मे गई पति की जान व हत्या करने वाले 02 नफर अभि0गण गिरफ्तार

रूपईडीहा बहराइच। वरि0 पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा डा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2022 धारा 302,201,34 भादवि मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण 1. कलाम पुत्र पुत्ती निवासी आलापुरवा थाना को0 नानपारा जनपद बहराइच 2. शबनम पत्नी कलीम निवासी अंटहवा थाना रुपईडीहा बहराइच को मुखविर की सूचना पर बाबाकुट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त से घटना के बारे मे पूछताछ करने पर बता रहे है कि साहब कलीम खाँ पुत्र ननकुन्ने खाँ ग्रा0 अन्टहवा थाना रूपईडीहा जिला बहराइच हमारा छोटा साढ़ू था उसकी हत्या हमने व उसकी पत्नी शबनम जो हमारी छोटी साली है मिलकर किये है शबनम से हमारा गहरा प्रेम सम्बन्ध है जिसमें शबनम का पति कलीम खाँ पुत्र ननकुन्ने रूकावट डालता था हमारे प्रेम सम्बन्ध की जानकारी होने पर हमारे साली शबनम को मारता पीटता था व प्रताडित करता था तब हम व हमारी साली शबनम ने राय बनाये कि कलीम खाँ को अपने रास्ते से हटा देगे तो कोई हमारे प्रेम में कोई रूकावट नहीं रह जायेगा जिस पर हम व हमारी साली शबनम ने कलीम खाँ पुत्र ननकुन्ने खाँ की हत्या की योजना बनाये व हमने 6 शीशी बियर लाया फिर कलीम को विश्वास में लेकर सरयु नहर के बन्धा पर मो0सा0 UP40AD 1281 TVS VICTOR से ले गये वहाँ पर मैं व शबनम ने मिलकर कलीम खाँ को विश्वास में लेकर ज्यादा बियर पिलाये जब कलीम खाँ को काफी नशा हो गया तो समय करीब 8 बजे रात्रि में दोंदरा नाला के पास ले जाकर कलीम खाँ का गला दबाकर हत्या कर दिये हम दोनो ने उसके लाश को बोरे में रखकर दोंदरा नाला मे डाल दिये थे । विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0गण उपरोक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुए माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।

Taza Khabar