बहराइच25अक्टूबर24*नानपारा की छात्रा निशा शुक्ला बनी एक दिन की उपजिलाधिकारी
ब्यूरो रिपोर्ट राम निवास चंचल युपी आज तक बहराइच
नानपारा बहराइच। जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनूठी पहल की जा रही है। इसी क्रम में नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा निशा शुक्ला को एक दिन का उपजिलाधिकारी बनने का अवसर प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में समाज की जिम्मेदार नागरिक बन सकें। निशा शुक्ला, जो नरेन्द्र शुक्ला की पुत्री हैं, ने सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। उपजिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर निशा ने न केवल विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को समझा, बल्कि फरियादियों की समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान निशा ने अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने और जवाबदेही का पालन करने की हिदायत भी दी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,