स्क्रिप्ट बहराइच उत्तर प्रदेश
ब्यूरो रिपोर्ट. रामनिवास चंचल
बहराइच11सितम्बर* दो बच्चों की गला काटकर की गयी निर्मम हत्या
एंकर :- बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार के सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने है। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने धान के खेत में दोनों बच्चों का शव देखा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। मौके से मास्क भी मिले हैं। एसओ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू की है।
बाइट -: कुंवर ज्ञानंजय सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक )

More Stories
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा
🇮🇳🔥 एशिया कप में आज भारत की बेटियों का मुकाबला पाकिस्तान से! 🇵🇰